Search
Close this search box.

अधिकारी आवश्यक औपचारिकताओं को गति प्रदान करें ताकि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो-डीसी कुल्लू

कुल्लू अपडेट,जिले से एफसीए तथा एफआरए से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के लिए सभी विभाग आवश्यक औपचारिकताओं को गति प्रदान करें ताकि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो। वन विभाग सहित समस्त सम्बंधित विभाग के अधिकारी लंबित मामलों को शीघ्रता से निपटने के प्रयास करें। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बुधवार को कुल्लू में जिला स्तरीय एफसीए समिति की बैठक में कहा कि सभी विभागों के अधिकारी तालमेल से कार्य करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग किसी भी योजना में पेड़ पौधों के नुकसान के क्षतिपूर्ति के लिए नियमानुसार कम्पंनसेटरी पलांटेशन कार्य को करने के नियम कि अनुपालना करना भी सुनिश्चित करें।
बैठक में जल शक्ति विभाग, शिक्षा विभाग, पर्यटन विभाग के मामलों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी मामलों की औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में ऐसे मामलों की भी समीक्षा की गई जिनकी सैद्धांतिक मंजूरी प्राप्त हो चुकी है।
इस दौरान वन मंडलाधिकारी शशि किरण, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज