Search
Close this search box.

खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 में जिला कुल्लू के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण,रजत और कांस्य पदक

कुल्लू अपडेट,जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कुमारी कविता ठाकुर ने बताया की केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में आयोजित खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 का आयोजन 9 मार्च से 12 मार्च तक गुलमर्ग जम्मू कश्मीर में किया गया इन खेलों में हिमाचल प्रदेश के दल ने भी भाग लिया और खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 में ओवरऑल रनर अप का स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए अत्यंत उल्लेखनीय उपलब्धि है जिसमें हमारे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की कड़ी मेहनत समर्पण और दृढ़ता प्रमाणित होती है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के इस दल में स्की माउंटेनियरिंग में तेनजिन डोलमा स्वर्ण,तेनजिन डोलमा,साक्षी ठाकुर, सैजल ठाकुर, नताश मैहर स्वर्ण पदक, गर्वित ठाकुर, तेनज़िन बोध, सिद्धार्थ नेगी, साहिल ठाकुर ने कांस्य पदक जीते।
स्कीइंग में योगेश कुमार,आंचल ठाकुर स्वर्ण पदक,तनुजा ठाकुर रजत, एल्विन कंवर, सुहानी ठाकुर और प्रोमिल ठाकुर ने कांस्य और स्नोबोर्डिंग में प्रीति ठाकुर स्वर्ण, प्रकृति ठाकुर रजत इसके अलावा आइस हॉकी पुरुष और महिला टीम ने कांस्य पदक जीते।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज