Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश के राज्यपाल व मंत्रियों संग मिलकर मनाई होली

कुल्लू अपडेट,आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने होली के पावन पर्व पर माननीय राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक संजय अवस्थी, विधायक एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, मेयर सुरेंद्र चौहान, सहयोगी स्टाफ और प्यारे बच्चों के साथ होली का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया।मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पावन पर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में अपार खुशियाँ, सुख-समृद्धि और सफलता लेकर आए।इस मोके पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल उनकी पत्नी जानकी शुक्ला और अन्य लोग भी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दाैरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के साथ सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, नेता प्रतिपक्ष सहित मंत्रियों ने नाटी डाली। साथ ही एक-दूसरे को रंग लगाकर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज