Search
Close this search box.

डुंखरा के समीप नाकाबंदी पुलिस ने केरल निवासी से पकड़ी 363 ग्राम चरस

कुल्लू अपडेट, कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान चला रही है। वहीं पुलिस थाना मनीकर्ण के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जरी की टीम द्वारा स्वस्तिक कैम्प, डुंखरा के समीप नाकाबंदी/ गश्त के दौरान साजी बाबू (27 वर्ष) पुत्र श्री बाबू एंटनी निवासी कुरीन हाउस, डाकघर कुलपाली तहसील चौरई जिला एर्नाकुलम, केरला के कब्ज़ा से 363 ग्राम चरस बरामद की गई है । वहीं आरोपी के ख़िलाफ़ पुलिस थाना मनीकर्ण में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की गई और वहीं पुलिस द्वारा बरामद नशे की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । मामले में आगामी जांच जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज