Search
Close this search box.

भून्तर में दुकान से करीब 1.5 लाख रुपए की सिगरेट की चोरी करने वाले को पुलिस ने पकड़ा

कुल्लू अपडेट, कुल्लू जिले में पुलिस अपराधों पर लगाम लगाने का लगातार प्रयास कर रही है।वहीं पुलिस थाना भुंतर के अंतर्गत 12.03.2025 को सुनील ठाकुर निवासी गाँव व डाकघर बजौरा तहसील भून्तर के दुकान से करीब 1.5 लाख रुपए की सिगरेट की चोरी हुई थी।जिस मामले में पुलिस ने धारा 305, 331(4) BNS मामला दर्ज़ किया था। उपरोक्त मामले पर पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए चोरी की वारदात को अन्जाम देने वाले आरोपी अश्विनी कुमार (44 वर्ष) पुत्र ध्यान सिंह निवासी गांव शुदवान डाकघर शुडयाल तहसील नादौन जिला हमीरपुर व आर्यन कपूर (21 वर्ष) पुत्र राम जी कपूर निवासी गांव सरवरी वार्ड नंबर 4, डाकघर ढालपुर तहसील व जिला कुल्लू को दिनांक 13.03.2025 को गिरफ्तार किया गया है। चोरी की गई सिगरेटों में से अब तक 25,000 रुपये मूल्य की सिगरेट बरामद की जा चुकी हैं ।मामले में आगामी जांच जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज