Search
Close this search box.

कुल्लू में पंजाब के बाइक सवारों के हुड़दंग मामले में अलग-अलग 02 मामले दर्ज़,जाँच शुरू

कुल्लू अपडेट,कुल्लू मणिकर्ण में पंजाब के टूरिस्टों का हुड़दंग बाइक में सवार झंडा लगाकर कर रहे नियमों की अवहेलना कुल्लू मनाली का रुख सरेआम दिखा रहे गुंडागर्दी पुलिस प्रशासन का कोई डर नहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो मामले में सदर थाना कुल्लू में धारा 126(2), 352, 351(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है वहीं कुल्लू के नागांबाग निवासी खीम चंद द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, आज सुबह लगभग 10:30 बजे नंगाबाग लिंक रोड के पास एक घटना घटित हुई है जिसमें तेज गति से जा रही एक मोटरसाइकिल स्किड होकर सड़क पर गिर गई थी और इसके बाद वहां पर 10-12 मोटरसाइकिल सवारों की इकट्ठी हो गईं और उन मोटरसाइकिल सवारों ने खीम चन्द के साथ गाली गलोच व धमकाना शुरू कर दिया।और वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना मनीकर्ण में धारा 191(2), 303(2), 324(3), 351(2) बी एन एस व धारा 03 PDP Act व धारा 184, 190 MV Act के मामले दर्ज किये गए है। जिसमें सोशल मीडिया पर वायरल विडियो जिसमें साडा बैरियर के कर्मियों के साथ मारपीट व धक्का मुक्की की घटना घटित होना पाई गई है। जिस पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुये आरोपियों की धरपकड़ की कार्यवाही तुरन्त प्रभाव से अमल में लाई जा रही है।वहीं पुलिस का कहना है की उपरोक्त दोनों मामलो में आरोपियों की धरपकड़ जारी है, आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज