कुल्लू अपडेट, कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान चला रही है।वहीं 14.03.2025 को पुलिस थाना कुल्लू के अन्तर्गत आने वाली पुलिस चौकी अखाड़ा बाज़ार, कुल्लू की टीम द्वारा आखाड़ा बाजार कुल्लू सब्जी मंडी रोड़ पर गश्त के दौरान भवन सूद (40 वर्ष) पुत्र श्री महिंद्र पाल निवासी मकान न० 139, वार्ड न० 02 अखाड़ा बाजार, कुल्लू के कब्ज़ा से 6.88 ग्राम चरस तथा 6.52 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद की गई है । उपरोक्त आरोपी भवन सूद के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 20,21,25 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की गई के उपरांत बरामद नशा की खरीद फरोख़्त का पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है । मामले में आगामी जांच जारी है।

Author: Kullu Update
Post Views: 767



