Search
Close this search box.

यातायात नियमों का करना होगा पालन ,भुंतर में ट्रैफिक सिग्नल लाइट का हुआ उदघाटन

कुल्लू अपडेट,कुल्लू पुलिस द्वारा जनसाधारण को सूचित किया जाता है कि यातायात के सुचारू संचालन, सड़क सुरक्षा तथा वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला कुल्लू पुलिस के द्वारा आज सैनिक चौक भून्तर में ट्रैफिक सिंग्नल लाईट स्थापित किया गया है जिसका उदघाटन सुंदर सिंह ठाकुर, माननीय विधायक, कुल्लू ने किया। इस अवसर पर डॉ0 कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, पुलिस अधीक्षक कुल्लू व अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। सभी वाहन चालकों से आग्रह है कि वे ट्रैफिक लाइट सिग्नल का कड़ाई से पालन करें, उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत नियमानुसार सख्त कार्यवाही भी की जाएगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज