कुल्लू अपडेट, कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान चला रही है।वहीं आज पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा बजौरा फोर लेन पुल के नीचे नाकाबंदी के दौरान अमनदीप सिंह (43 वर्ष) पुत्र श्री शमशेर सिंह निवासी गांव कुती वाला डाकघर कुती वाला कलां तहसील मौड़ जिला भटिंडा (पंजाब) के कब्जा से 7 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद की गई है। उपरोक्त आरोपी अमनदीप सिंह के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही कर के उपरान्त बरामद नशा की खरीद-फरोख्त का पता लगाया जा रहा है।वहीं पुलिस का कहना मामले में आगामी जांच जारी है।

Author: Kullu Update
Post Views: 709



