कुल्लू अपडेट, हर वर्ष की भांति, इस बार भी तीर्थन घाटी के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित शेर-ए-सिराज क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। इस आयोजन की मुख्य विशेषता यह है कि यह प्रतियोगिता स्व. दिले राम शबाब मेमोरियल के रूप में आयोजित की जाती है, जो तीर्थन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और समाजसेवा में उनके योगदान को समर्पित है।इस वर्ष प्रतियोगिता का उद्घाटन राजीव भारती द्वारा किया गया, जो स्व. दिले राम शबाब के पुत्र द्वारा किया गया वहीं समारोह में क्षेत्र की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय पंचायत कंडीधार की दाडी गांव की महिलाओं द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी ने सराहा। वही प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खेल के माध्यम से युवाओं को जागरूक करना व पर्यावरण एवं तीर्थन नदी संरक्षण को बढ़ावा देना। इको-टूरिज्म गतिविधियों को प्रोत्साहित करना। नशा मुक्ति अभियान को मजबूत करना। इस वर्ष प्रतियोगिता में कुल्लू जिले एवं अन्य जिलों से कुल 60 टीमों ने भाग लिया है, जिनमें:50 पुरुष वर्ग की टीमें शामिल हैं।10 महिला क्रिकेट टीमें भी पंजीकृत हुई हैं, जो महिला सशक्तिकरण को दर्शाती हैं।यह टूर्नामेंट 16मार्च से प्रारंभ होकर पूरे एक माह तक चलेगा, जिसमें 31 मार्च तक टीमें पंजीकरण करवा सकती हैं।और वही पुरुष वर्ग में विजेता टीम को 1,00,000/ व उपविजेता को 51,000/ और महिला वर्ग में:विजेता 15,000/-उपविजेता टीम को 7,000/ इसके अलावा, अन्य आकर्षणों में “मैन ऑफ द सीरीज”, “बेस्ट बॉलर”, “बेस्ट बैट्समैन” के लिए भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन इस टूर्नामेंट को और भी रोचक बनाने के लिए रज्जु प्रतियोगिता, कृषि प्रतियोगिता, पारंपरिक खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।






