Search
Close this search box.

मनाली पुलिस ने अलेऊ में 24 ग्राम चिट्टे के साथ 3 युवक किये गिरफ्तार

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान चला रही है।वहीं जानकारी के अनुसार जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल जगदीश अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे।जब पुलिस गश्त करते हुए अलेऊ में पहुंची तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि अलेऊ में एक निजी होटल में 2 व्यक्ति ठहरे हुए हैं जो होटल के कमरे से चिट्टा बेचने का काम कर रहे हैं। इस जानकारी पर पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी, जहां एक कमरे में 3 युवक मौजूद पाए गए। वहीं पुलिस ने तलाशी ली तो इनके कब्जे से 24 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पंकज कुमार उर्फ ​​पंकू (21) पुत्र सुभाष ठाकुर निवासी गांव अलेऊ, डाकघर मनाली व जिला कुल्लू, जतिन शर्मा (21) पुत्र गगन प्रदीप शर्मा निवासी गांव चडयारा, डाकघर गुटकर व जिला मंडी और रोहित सिंह उर्फ ​​जट्ट (21) पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव बरौली, डाकघर नारायणगढ़ व जिला अंबाला (हरियाणा) के रूप में की गई है। आरोपी युवकों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है कि वे ये चिट्टा कहां से लाए थे। इस मामले की पुष्टि डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने की है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज