Search
Close this search box.

पंजाब के पर्यटक को नशे में गाड़ी चलाने व लापरवाही के लिए कुल्लू पुलिस ने काटा 27,500 का चालान

कुल्लू अपडेट,पंजाब से आये पर्यटक को नशे में गाड़ी चलाना भारी पड़ गया। वहीं कुल्लू पुलिस ने व्यक्ति का 27,500 का चालान काटा है। वहीं पर्यटक ने एक अन्य वाहन को टक्कर मारकर नुकसान भी पहुंचाया था। लेकिन दोनों का आपस में समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम मनाली पुलिस थाना को कंट्रोल रुम कुल्लू से टेलिफोन द्वारा सूचना मिली कि सोलांग वैली में सड़क दुर्घटना हुई है।इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच में देखा की पलचान स्कूल के पास पीबी -10-जेडबल्यू-8477 एक थार गाड़ी व एक अन्य डीएल 10-सीयू2847 गाड़ी के बीच टक्कर हो गई थी।पंजाब नंबर की थार सोलंगनाला से मनाली और दिल्ली नंबर की जीप कंपास गाड़ी मनाली से सोलंगनाला की तरफ जा रही थी। थार गाड़ी सड़क पर बर्फ जमी होने के कारण स्किड होकर जीप से टकरा गई जिस कारण दोनों गाड़ियों को नुकसान हुआ, लेकिन मौके पर किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं लगी थी। दोनों वाहन चालकों का आपसी सहमति से समझौता हो गया। लेकिन पीबी-10-जेडबल्यू-8477 नंबर की थार गाड़ी चालक सरनजोत सिंह निवासी लुधियाना पंजाब नशे की हालत में लग रहा रहा था। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया।डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नशे में वाहन चलाने पर 25 हजार और लापरवाही से वाहन चलाने पर 2500 का चालान किया गया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज