कुल्लू अपडेट, जिला कुल्लू की सैंज घाटी के हुरचा में बीते दिन एक टिप्पर खाई में गिर गया। हादसे में में एक युवक की मौत हो गई। टिप्पर में सवार दो अन्य युवक घायल हुए हैं, जिनका कुल्लू अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन एक टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में 21 वर्षीय चालक पंकज कुमार निवासी गांव शट्रेई, डाकघर शिरावदार, जिला मंडी की मौत हो गई। वहीं ट्रक में सवार राम प्रकाश निवासी गांव खणगण, तहसील सैंज और 21 वर्षीय मनोज कुमार निवासी गांव जूमा, जिला मंडी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को खाई से बाहर निकाला। डीएसपी बंजार शेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।





