हिमाचल अपडेट,पंजाब पुलिस ने मोहाली के खरड़ में एचआरटीसी बस पर हमले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वहीं घटना में इस्तेमाल ऑल्टो गाड़ी भी बरामद कर ली है। पंजाब के मोहाली के खरड़ में एचआरटीसी बस पर हमले के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पंजाब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर और घटना में इस्तेमाल ऑल्टो गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। इस संबंध में खरड में ही मामला दर्ज किया गया था।वहीं हिमाचल प्रदेश के डीजीपी अतुल शर्मा की तरफ से यह जानकारी दी गई है। डीजीपी दफ्तर ने बताया कि चंडीगढ़-हमीरपुर मार्ग पर चलने वाली बस मंगलवार शाम 6:15 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई थी। यात्रा के दौरान, खरड़ के पास अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी-डंडों से बस पर हमला किया और विंडस्क्रीन कई खिड़कियों के शीशे तोड़े गए थे। इस हमले से बस में सवार यात्री, चालक और परिचालक भयभीत हो गए । हालांकि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है और सभी सुरक्षित हैं । इस मामले में पुलिस मुख्यालय शिमला के उच्च अधिकारीयों ने पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था से मामले को सुलझाने के लिए वार्ता की।वहीं डीजीपी ने बताया कि अब इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को ढूँढ कर हिरासत में ले लिया है और उनके पास से कार भी बरामद कर ली गई है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगनदीप सिहं पुत्र जसबीर सिंह, निवासी मुक्तसर साहिब और हरदीप सिंह पुत्र नरेंद्र पाल सिंह, निवासी भट्ठा साहिब (रोपड़) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।





