कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू की सैंज पिन पार्वती नदी में नहाने गए 2 युवकों की डूबकर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह दोनों छात्रों के शव प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने बरामद किये है।जानकारी के अनुसार आईटीआई थलोट के कुछ प्रशिक्षु छात्र लारजी बिजली बोर्ड में प्रैक्टिस के लिए गए थे। इस दौरान 2 प्रशिक्षु धर्मेंद्र पुत्र गीतानंद निवासी मुराह तहसील बालीचौकी तथा घनश्याम सिंह पुत्र दया राम निवासी कहारा तहसील बालीचौकी बिजली बोर्ड के कार्यालय से कुछ दूर नदी में नहाने के लिए चले गए।वहीं नदी गहरी होने के कारण दोनों प्रशिक्षु डूब गए और घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तथा प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रैस्क्यू करने का प्रयास किया, लेकिन गहरी नदी में दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। वहीं डीएसपी बंजार शेर सिंह ने कहा कि दोनों छात्रों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है इसके बाद उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा।





