हिमाचल अपडेट, भाजपा विधायक दल ने आज नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के साथ प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को HPPCL के चीफ इंजीनियर विमल नेगी जी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले की जांच हेतु ज्ञापन सौंपा। महामहिम राज्यपाल जी को अवगत करवाया कि एक IAS अधिकारी की दूसरा IAS अधिकारी जांच कैसे कर सकता है, जहां FIR में विभाग के MD पर केस हुआ है उसमें अधिकारी को नामजब्त करना चाहिए था। अब तो MD बदल गया है तो केस तो पद के खिलाफ बना जोकि गलत है।वहीं दिवंगत विमल नेगी के परिवारजनों के आग्रह पर हमने राज्यपाल जी से इस मामले की CBI जांच करवाने की भी मांग की है।


Author: Kullu Update
Post Views: 80



