कुल्लू अपडेट, मेरे विधान सभा क्षेत्र के दो आईटीआई छात्र घनश्याम सिंह सुपुत्र दया राम गांव काहारा (थाटा) डाक घर घनियार तहसील बालीचौकी जिला मंडी व धर्मेंद्र कुमार सुपुत्र श्री गीता नन्द गांव मुराह डाकघर गुराण तहसील बालीचौकी की की कल सैंज की पार्वती नदी में डूबने से मौत हो गई। मैं परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। दोनो छात्र आई०टी०आई थलौट प्रथम वर्ष इलेक्ट्रिशियन कोर्स के छात्र थे। यह दोनों छात्र ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत आईटीआई थलौट से सात प्रशिक्षु छात्रों के दल के साथ बिजली बोर्ड की हाई टेंशन लाइन में ट्रेनिंग के लिए लारजी भियाली पहुंचे थे। दोनों छात्र इसी दौरान किसी कारण नीचे खड्ड उतरे और वहां डूबने से इनकी मृत्यु हो गई।यह बच्चे जिस जगह पानी में गए वहां पानी गहरा है एक दम साफ पानी है और वहां पानी की गहराई न समझने के कारण डूब गए।मनाली और अन्य जगहों पर भी पानी के ऐसे स्त्रोत हैं जहां जाना खतरनाक हो सकता है। इसलिए सरकार द्वारा उन जगहों को चिन्हित करके वहां लोगों को जाने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है





