Search
Close this search box.

मंडी जिले के पुलघराट में युवकों ने ढाबा संचालक पर चलाई गोली, नकदी व एलईडी लेकर फरार

हिमाचल अपडेट,हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पुलघराट में शुक्रवार की रात को एक लूटपाट व गोलीकांड का मामला सामने आया है। बाइक पर सवार युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार युवक एक ढाबे पर आए ओर ढाबा संचालक को खाना पैक करवाने के लिए कहने लगे। वहीं इस दौरान जब ढाबा संचालक खाना पैक करने लगा तो उन्होनें संचालक पर गोली चला दी ओर जो कि उक्त व्यक्ति के गाल को छूती हुई निकल गई।जिसके बाद युवकों ने ढाबा संचालक से रुपए छीन लिए और साथ ही एलईडी भी ले गए। ढाबा संचालक के विरोध करने के बाद युवकों द्वारा गोली चली दी गई। क़िस्मत ये रही कि गोली गाल छूती हुई निकल गई। संचालक को अब नेरचौक मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है। एसपी साक्षी वर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है। और वहीं बाइक का नंबर ट्रेस कर पुलिस द्वारा उनकी तालाश शुरू कर दी गई है।वाही एसपी साक्षी वर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज