हिमाचल अपडेट,पंजाब में हिमाचल पथ परिवहन निगम बसों में फिर से तोड़फोड़ की गई है। मिली जानकारी के अनुसार रात को होशियारपुर-अमृतसर बस स्टैंड में खड़ी एचआरटीसी बसों के कुछ अज्ञात लोगों ने शीशे तोड़ दिए।इसके साथ ही बसों पर पेंट से कई आपत्तिजनक शब्द व नारे लिखे गए हैं। इससे एचआरटीसी के चालकों व परिचालकों में डर का माहौल है। ऐसे में एचआरटीसी पंजाब के लिए बसों का संचालन फिर प्रभावित हो सकता है। अमृतसर बस स्टैंड पर हिमाचल प्रदेश की HRTC की बसों पर हमला किया गया, जिससे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई है। वहीं बीती रात को 6 बसों के शीशे तोड़ दिए गए और बसो पर आपत्तिजनक शब्द भी लिखे गए। यह घटना दोनों राज्यों के बीच तनाव भी पैदा कर सकती है।इस हमले के बाद HRTC के चालकों और परिचालकों में डर का माहौल बन गया है। कई कर्मचारियों ने सुरक्षा की चिंता सताने लगी कर्मचारियों का कहना है की इस प्रकार की घटनाओं के बाद वे अपने कार्यस्थल पर सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रशासन ने इस संबंध में पंजाब सरकार से सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है। बीते कुछ दिनों पहले भी पंजाब के खरड़ में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी जिसमें HRTC की बस पर हमला किया गया था। इसके बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री से बातचीत की थी।वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि वे इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई करेंगे और बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। लेकिन एक बार फिर से हुई इस घटना ने जोर पकड़ लिया है।







