Search
Close this search box.

प्रशिक्षु अध्यापक कुल्लू इकाई ने कारसेवा संस्था के माध्यम से एक व्हील चेयर दान दी गई

कुल्लू अपडेट,कार सेवा दल संस्था द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को देखते हुए प्रशिक्षु अध्यापक कुल्लू इकाई के द्वारा किसी स्त्री अस्पताल में मरीज के इस्तेमाल के लिए एक व्हील चेयर दान की गई। पिछले वर्ष भी छात्रों द्वारा स्ट्रेचर दान किया गया था।

इस नेक कार्य में कुल्लू काॅलेज आफ ऐडूकेशन के प्रवकता डॅा० सुरेन्द्र कुमार व संदीप कुमार और छात्र अध्यापक/अध्यापिकाएं नीरज, योगेश, सौरभ, आर्यन, सोनिया, स्वाति, सानिया, हर्षिता, दीक्षा, रीतिका और कार सेवा दल संस्था के सेवादार मौजूद रहे।

संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने इस नेक कार्य के लिए डॉ० सुरेंद्र कुमार और अध्यापकों का आभार प्रकट किया और कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए सभी समाज सेवक और संस्थाएं अपना कुछ ना कुछ सहयोग क्षेत्रीय अस्पताल में जरूर करते रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज