कुल्लू अपडेट,22 मार्च 2025 को आयोजित एफएमएससीआई (फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब्स ऑफ इंडिया) के वार्षिक पुरस्कार समारोह में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से ताल्लुक रखने वाले शिवम ठाकुर को राष्ट्रीय चैंपियन राइडर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार एमआरएफ एफएमएससीआई नेशनल रैली चैंपियनशिप 2024 के ओवरऑल चैंपियन बनने के लिए दिया गया।
शिवम ठाकुर ने इस ऐतिहासिक जीत के साथ एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश से यह खिताब जीतने वाले पहले राइडर बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि ने राज्य के लिए गर्व का क्षण प्रस्तुत किया है।
पुरस्कार समारोह में मोटरस्पोर्ट्स क्षेत्र की कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं, जिन्होंने शिवम की जीत को न सिर्फ उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम बताया, बल्कि इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी माना। शिवम की इस उपलब्धि ने हिमाचल प्रदेश में मोटरस्पोर्ट्स को एक नई पहचान दी है।





