कुल्लू अपडेट,बीते दिन कुल्लू पुलिस द्वारा एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट के मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होम रहा था और इस पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। अब पुलिस विभाग ने इस पर कार्रवाई की है। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि मामले में एक एएसआई सहित तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। वहीं, ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड के जवान को हटा दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Author: Kullu Update
Post Views: 1,356



