Search
Close this search box.

ANTF कुल्लू यूनिट की टीम पंजाब के दो युवकों को 38 ग्राम चिट्टा सहित किया गिरफ़्तार

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान चला रही है।वहीं पुलिस थाना औट जिला मण्डी के अंतर्गत अठारह पेड़े शनि मन्दिर NH-03 नामक स्थान पर ANTF कुल्लू यूनिट की टीम जिसमें, मुख्य आरक्षी विकास ठाकुर , आरक्षी अतुल शर्मा, आरक्षी नितेश कुमार तथा आरक्षी दिनेश व आरक्षी अशोक कुमार शामिल थे, जो मादक पदार्थ के संबंध में गश्त ड्यूटी पर थे , तो मुखबिर खास से हेरोईन/चिट्टा तस्करी की एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति संदली मोड़ की तरफ से शनि मंदिर के रास्ते से हेरोईन की खेप लेकर औट की तरफ पैदल आ रहे है जिस सूचना पर ANTF की टीम ने अठारह पेड़े शनि मन्दिर के पास उपरोक्त हुलिए के व्यक्तियों को रोका तथा उनके कैरी बैग की तलाशी लेने पर बैग से कुल 38 ग्राम हेरोईन बरामद हुई। जिस पर उनको हिरासत में लिया गया तथा इस संबंध में उनके खिलाफ पुलिस थाना औट जिला मंडी में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21,29 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान नाम गुरजीत सिंह गांव गंगोमहल तहसील अंजनाला जिला अमृतसर पंजाब ।अशनदीप सिंह गांव जोड़ाफटक तहसील अंजनाला जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। मामले की अगामी तफ्तीश पुलिस थाना औट द्वारा की जा रही है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज