Search
Close this search box.

देश की अखंडता के लिए झूठे मुकदमे सहने को भी तैयार – अमन सूद

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू मणिकरण के कसोल में भिंडरावाले के झंडे व खालिस्तानी झंडे उतारने वाली झड़प मामले में कसोल के अमन सूद पर पंजाब के व्यक्ति विजय कुमार की शिकायत पर मणिकर्ण थाना में मामला दर्ज किया गया है। वहीं उन्हें आज एसडीएम कोर्ट में पेशी के लिए बुलाया गया था। विजय कुमार की शिकायत पर कुल्लू निवासी अमन सूद पर देश की अखंडता को ठेस पहुंचाना और हिमाचल-पंजाब की लड़ाई की भावना को भड़काए जाने को लेकर केस दर्ज किया गया था। अमन सूद आज एसडीएम कोर्ट में पेश हुए, जहां उनके साथ उनके वकील गौरव सूद भी मौजूद रहे। उन्होंने एसडीएम के पास अपनी पेशी दर्ज की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब से आए हुए हुड़दंगी बाइक सवारों के ऊपर कार्रवाई न करके वह उन पर जबरदस्ती के आरोप लगा रहे हैं। वहीं उनका है कि वह देश की अखंडता के लिए झूठे मुकदमे सहने को भी तैयार हैं लेकिन जिस तरीके से उन पर कार्रवाई की जा रही है, वह बिल्कुल भी सही नहीं है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज