कुल्लू अपडेट,उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि उपमंडल लाहौल में तेलिंग मार्ग का जीर्णोद्धार कार्य पूरा किया जाना है। इस सड़क पर जीर्णोद्धार कार्य के कारण एनएच-03 पर चलने वाले वाहनों के लिए पत्थर, चट्टानें और मलबा गिरने का खतरा रहता है। लिहाजा मोटर वाहन अधिनियम के तहत सिस्सू (नर्सरी) से एटीआर नॉर्थ पोर्टल तक की सड़क 25 मार्च 2025 को सुबह 07:00 बजे से सुबह 09:00 बजे तक आपातकालीन वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों के लिए यातायात की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित रहेगी।पुलिस विभाग उक्त मार्ग पर कड़ी निगरानी रखने, यातायात की आवाजाही पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने और यात्रियों की सहायता के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया जा सकता है।


Author: Kullu Update
Post Views: 542



