Search
Close this search box.

आई थी ढालपुर इलाज करने बुजूर्ग HRTC BUS के टायर के नीचे आई,मौके पर ही मौत

कुल्लू अपडेट, कुल्लू जिला मुख्यालय के ढालपुर चौक में एचआरटीसी बस ने सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। इससे महिला की मौत हो गई है। यह घटना मंगलवार सुबह करीब10:30 बजे हुई। 80 साल की गेहरी देवी अपने भांजे के साथ सड़क पार कर रही थी कि इसी दौरान वह बस की चपेट में आ गई। हादसे के बाद महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि घटना में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज