Search
Close this search box.

पंजाब में एचआरटीसी की बस सेवा फिलहाल 20 रूटों पर बंद,सुरक्षा के मद्देनज़र लिया फैसला

हिमाचल अपडेट,पंजाब में एचआरटीसी की बस सेवा फिलहाल 20 रूटों पर बंद कर दी गई है। यह निर्णय हाल ही में पंजाब में एचआरटीसी बसों पर खालिस्तान और भिंडरांवाले के पोस्टर लगाए जाने और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद लिया गया है। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एचआरटीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, इन रूटों पर बसें नहीं चलेंगी।

सोमवार को मुकेश अग्निहोत्री ने निगम के प्रबंध निदेशक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और ताजा घटनाक्रम की समीक्षा की। एचआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब में बसों पर हुए हमले और पोस्टर लगाने की घटनाओं को देखते हुए, प्रदेश सरकार के आदेश पर पंजाब के 20 रूटों पर बस सेवा रोक दी गई है। ये वे रूट हैं, जहां बसें रात में रुकने के लिए ठहरती हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज