Search
Close this search box.

मंडी, कुल्लू, और लाहौल-स्पीती जिले के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती पंजीकरण विंडों खोली

कुल्लू अपडेट,भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी (हिमाचल प्रदेश) द्वारा बताया कि मंडी, कुल्लू, और लाहौल-स्पीती जिले के युवाओं के लिए 12 मार्च 2025 से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल, टेक्निकल ट्रेडमैंन 8 और 10th पास युवाओं के लिए पंजीकरण विंडों खोल दी गई है उन्होंने बताया कि ज्यादातर युवा अंतिम दिनों में अपना आवेदन फॉर्म भरते हैं जिससे वेबसाइट पर अतिरिक्त बोझ पड़ने से युवाओं को फॉर्म भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि समय रहते www://joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर लॉग इन करके आवेदन करें। अगर उम्मीदवारों को फॉर्म सबमिट करने मैं समस्या आती है तो सुविधा के लिए www://joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर एक वीडियो लिंक दिया हुआ है उसे देख सकते हैं जिसमें एप्लीकेशन सबमिट करने का पूरा प्रोसीजर दिया हुआ है।
इसके साथ ही उपायुक्त जिला कुल्लू तोरुल एस रवीश ने भी जिला के युवाओं से आग्रह किया है कि सभी युवा नशे से दूर रह कर अग्निवीर भर्ती कि तैयारी करें और भर्ती में बढ़चढ़ कर भाग लें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज