हिमाचल अपडेट,चंडीगढ़ में स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी के कैंपस में हरियाणवी सिंगर के शो के दौरान एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शो के दौरान 2 गुटों के बीच हुए विवाद में हिमाचल प्रदेश के आदित्य ठाकुर नामक छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। आदित्य की मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।म्यूजिक के शोर में यह हंगामा छिपा रहा और बाद में जब स्थिति गंभीर हुई, तब घटना की जानकारी मिली। इसके बाद घायल आदित्य को तुरंत चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक खून बहने के कारण कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हमले में आदित्य के अलावा 2 और छात्र अनिरुद्ध और अजुर्न भी घायल हुए हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।आदित्य ठाकुर चंडीगढ़ में यूनिवर्सिटी के यूआईटी में सैकेंड ईयर का छात्र था। उसकी उम्र 22 वर्ष थी। आदित्य के पिता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे, लेकिन वे लंबे समय से पंजाब के होशियारपुर जिले के तलवाड़ा क्षेत्र में रह रहे थे और वर्तमान में नालागढ़ में काम करते हैं।म्यूजिक के शोर में यह हंगामा छिपा रहा और बाद में जब स्थिति गंभीर हुई, तब घटना की जानकारी मिली। इसके बाद घायल आदित्य को तुरंत चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक खून बहने के कारण कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हमले में आदित्य के अलावा 2 और छात्र अनिरुद्ध और अजुर्न भी घायल हुए हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।आदित्य ठाकुर चंडीगढ़ में यूनिवर्सिटी के यूआईटी में सैकेंड ईयर का छात्र था। उसकी उम्र 22 वर्ष थी। आदित्य के पिता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे, लेकिन वे लंबे समय से पंजाब के होशियारपुर जिले के तलवाड़ा क्षेत्र में रह रहे थे और वर्तमान में नालागढ़ में काम करते हैं।





