Search
Close this search box.

कुल्लू पुलिस ने 844 ग्राम चरस सहित आरोपी को किया गिरफ़्तार

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है। वहीं पुलिस थाना कुल्लू की टीम द्वारा नागूझौड़ समीप पावर हाऊस सरवरी-1 में गश्त के दौरान तुद्धि राम (54 वर्ष) पुत्र श्री बुध राम निवासी गाव थाच डाकघर दोघरी तहसील कुल्लू के कब्ज़ा से 844 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद की गई है। उपरोक्त आरोपी तुद्धि राम के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कर नियमानुसार कार्यवाही की गई। वहीं पुलिस द्वारा बरामद की गई नशे की खरीद-फरोख्त का पता लगाया जा रहा है। और अमामले में आगामी जांच पुलिस द्वारा जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज