कुल्लू अपडेट,परियोजना प्रबंधक मेहर सिंह ठाकुर, हाल परियोजना प्रबंधक, देव भूमि हाइड्रो प्रोजेक्ट, घाटीगढ़ बरशैणी की शिकायत पर पुलिस स्टेशन मनीकर्ण में धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया की देव भूमि हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट साइट, घाटीगढ़, बरशैणी से 10 माइल्ड स्टील की पाइपें चोरी हो गई हैं । जिनकी अनुमानित मूल्य करीब दो लाख रुपए है। वहीं उपरोक्त शिकायत पर पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए चोरी की वारदात को अन्जाम देने वाले आरोपी तपेंद्र कुमार तनु (27 वर्ष) पुत्र श्री भाग सिंह निवासी चच्योट जिला मंडी व सुरेश परियार (18 वर्ष) पुत्र श्री दलीप सिंह निवासी गांव कंचनपुर ज़िला अतरीया नगरपाली, नेपाल को गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपियों से चोरीशुद्दा सामान की बरामदगी की जानी शेष है। मामले में आगामी जांच जारी है।





