Search
Close this search box.

एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए लगाई क्रेटवाल से खतरे में पंचायत भुईन और नगर पंचायत भुंतर के लोग

कुल्लू अपडेट,भुंतर एयरपोर्ट में ब्यास नदी के किनारे सुरक्षा दीवार के बाद क्रेटवाल के निर्माण को लेकर उपायुक्त से मिले प्रतिनिधिमंडल में पंचायत भुईन के 1 से 4 और नगर पंचायत भुंतर के लोग शामिल रहे। लोगों ने कहा कि एयरपोर्ट को बचाने के लिए लगाई गई आरसीसी की दीवार से उन्हें एतराज नहीं है, लेकिन इससे करीब 20 फीट आगे जाकर नदी में क्रेटवाल लगाई जा रही है। इससे नदी का बहाव दूसरी तरफ मुड़ रहा है। इससे उनके गांव और घरों को खतरा पैदा हो गया है।वही भुईन पंचायत के पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह जम्बाल ने बताया कि पहले ही बाढ़ से चार मकान हवा में लटक गए हैं। सुरक्षा दीवार लगने से खतरा बढ़ जाएगा। इसको लेकर पंचायत भुईन के वार्ड नंबर 4 और नगर पंचायत भुंतर के 1, 2, 3 और 4 नंबर वार्ड के लोग इस निर्माण को रोकने के लिए पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि वे पहले ही एनएच में उचित निकास की व्यवस्था न होने से नुकसान झेल चुके हैं। अब नदी के बीच क्रेटवाल लगने से खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि हमारी बस्ती की तरफ भी क्रेटवाल लगाई जाए।उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या को लेकर अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण करने के आदेश दिए जाएंगे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज