Search
Close this search box.

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पत्नी संग विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर में की पूजा

हिमाचल अपडेट,पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर में नवरात्र के दौरान पूजा-अर्चना की । इस दौरान उन्होंने प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं। मंदिर न्यास की तरफ से उन्हें माता की चुनरी और फोटो भेंट करके सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि चाहे कोई भी विवाद हो, लेकिन हिमाचल और पंजाब दोनों राज्य आपस में भाई-भाई की तरह रहे हैं और हमेशा हमारा सोहादपूर्ण व्यवहार रहा है। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश में एक कलाकार के रूप में बिलासपुर, कुल्लू, मनाली, शिमला हर जगह अपनी प्रस्तुतियां देते रहे हैं और हिमाचल के साथ उनका बहुत अच्छा व्यवहार है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज