कुल्लू अपडेट,शिमला ओक ओवर में कुल्लू जिले के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर बुद्धि सिंह ठाकुर को हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।मुख्यमंत्री ने कहा कि बुद्धि सिंह ठाकुर की नियुक्ति से कुल्लू जिले को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। राज्य सरकार ने पिछले दो वर्ष में दूध के खरीद मूल्य में 21 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।इस अवसर पर विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, पूर्व विधायक किशोरी लाल, हिंदुजा समूह के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।





