हिमाचल अपडेट,हिमाचल प्रदेश पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान चला रही है जिसके तहत चम्बा पुलिस ने जसौरगढ़ में नाकाबंदी के दौरान एक युवक से 4 किलो 214 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दिनेश कुमार (32) पुत्र सिंह निवासी गांव स्वाला, डाकघर चांजू, तहसील चुराह व जिला चम्बा के रूप में हुई। मंगवलवार सुबह एसआईयू टीम चम्बा द्वारा चम्बा-तीसा मार्ग पर जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट पर नाका लगाया था और वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक गाड़ी आई जिसे जांच के लिए रोका गया। वाहन चालक पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध हरकतें करने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने तलाशी शुरू की।तलाशी के दौरान गाड़ी में एक बैग पाया गया। पुलिस द्वारा उसकी जांच की तो उसमें से चरस मिली जिसका वजन 4 किलो 214 ग्राम पाया गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि चरस को बाहरी क्षेत्रों में बेचने की तैयारी की जा रही थी।





