टेक अपडेट,जब भी हम “एआई” यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिक्र करते हैं, तो दिमाग में ChatGPT, Gemini या DeepSeek जैसे चैटबॉट्स की छवि बनती है, लेकिन एआई केवल बातचीत तक सीमित नहीं है। यह एक सशक्त तकनीक है जो आपके रोजमर्रा के काम को सहज बनाती है, आपकी क्रिएटिविटी को बढ़ावा देती है और आपकी प्रोडक्टिविटी को दोगुना कर सकती है। सबसे अच्छी बात ये है कि इन टूल्स का इस्तेमाल बिल्कुल मुफ्त में किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में हम आपको 5 ऐसे एआई टूल के बारे में बताएंगे जो शानदार हैं और आपकी जिंदगी को आसान कर देंगे।
- Riverside.fm
कंटेंट क्रिएटर्स के लिए वरदान
अगर आप वीडियो बनाना चाहते हैं लेकिन आपके पास न समय है और न ही एडिटिंग का अनुभव, तो Riverside.fm आपकी मदद करेगा। यह एआई टूल आपके वीडियो के सबसे अच्छे हिस्सों को पहचानकर उन्हें शॉर्ट्स में बदल देता है। इसके साथ ही यह 100 से अधिक भाषाओं में ट्रांसक्रिप्शन भी करता है। - Google AI Studio
जेमिनी एआई का पूरा कंट्रोल आपके हाथ में
इस टूल से आप Google के Gemini मॉडल्स तक नि:शुल्क इस्तेमाल कर सकते हैं, साथ ही अपना खुद का एआई एप्लिकेशन या चैटबॉट भी बना सकते हैं। आप टोकन लिमिट, टेम्परेचर जैसे पैरामीटर्स को एडजस्ट करके मॉडल को कस्टमाइज कर सकते हैं। - Opus Clip
लॉन्ग वीडियो को वायरल क्लिप्स में बदलें
Opus Clip बड़े वीडियो को छोटों में बदलता है और वो भी ऐसे शॉर्ट्स जो वायरल हो सकते हैं। यह कैप्शन जोड़ता है, रीफ्रेमिंग करता है और “वायरलिटी स्कोर” भी देता है। नए क्रिएटर्स या छोटे टीम्स के लिए उपयोगी। - Fathom Video
मीटिंग नोट्स अब ऑटोमैटिक
अगर आप जूम, गूगल मीट या Teams में घंटों बैठते हैं और नोट्स बनाते हैं तो अब राहत की सांस लें। Fathom Video कॉल को सुनकर खुद ही नोट्स बना देता है और मिनट्स भी तैयार कर देता है। - Tascade
आपका पर्सनल AI असिस्टेंट
Tascade की मदद से आप कस्टम AI एजेंट्स बना सकते हैं जो आपके लिए ऑटोमेटेड काम करें। बार-बार दोहराए जाने वाले कामों को भूल जाइए। यह खासकर प्रोजेक्ट मैनेजर्स के लिए लाभकारी है। यह Windows, Mac, iPhone, एंड्रॉयड और ब्राउजर सभी पर चलता है।


Author: Kullu Update
Post Views: 485



