Search
Close this search box.

नेरचौक-पंडोह फोरलेन अब 3.45 से 4.45 बजे तक रहेगा बंद

हिमाचल अपडेट,जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी अपूर्व देवगन ने फोरलेन पर यातायात बंद होने से स्कूल जाने वाले बच्चों को होने वाली असुविधा को देखते हुए नेरचौक-पंडोह के मध्य निर्माणाधीन फोरलेन सड़क को बंद करने के समय में परिवर्तन कर दिया है। पहले जारी आदेशों में फोरलेन पर यातायात सप्ताहांत (दूसरा शनिवार और रविवार )को छोड़कर दो-दो घंटे 11 बजे से लेकर 12 बजे तक और 3 बजे से लेकर 4 बजे तक यातायात बंद किया गया था। परन्तु नए आदेशों में निर्माणाधीन फोरलेन पर यातायात अब 2 बजे से लेकर 3 बजे तक के स्थान पर 3:45 से लेकर 4:45 तक बंद रहेगा। सुबह 11 बजे से लेकर 12 बजे तक यातायात पहले जारी आदेशों के अनुसार ही बंद रहेगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज