कुल्लू अपडेट,सहकारिता तथा हथकरघा की मशाल को अंर्तराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रजवलित करने वाली शखस्यित स्व0 ठाकुर वेदराम के जन्म दिवस 21 अप्रैल को देश की लब्ध प्रतिष्ठत प्रतिभाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए अंर्तराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कारों से भुट्टिको के सभागार में सम्मानित किया जाएगा। इस बात की जानकारी भुट्टिको के अध्यक्ष एंव पूर्व बागवानी मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश ने दी। उन्होने कहा कि भुट्टिको के प्रबंधक मण्डल में लिये गये निर्णय अनुसार वर्ष 2024-25 के लिए सहकारिता क्षेत्र में अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर दिये गये योगदान के लिए श्री शम्भू प्रसाद घिमरे काठमाडू नेपाल को सहकारिता क्षेत्र का अंर्तराष्ट्रीय पुरस्कार, श्री महादेव पलसाना सी.ए.एस. सीकर राजस्थान, व श्री सुखराम भुंलग कुल्लू को, सहकारिता क्षेत्र का राष्ट्रीय पुरस्कार, श्रीमती विमला मल उतराखंड चमौली, श्री वेली सिंह न्यूल व श्रीमती चन्द्रामणी भुट्टि कालौनी को बुनकर क्षेत्र में उनकी विशिष्ट उपलब्धियों व योगदान के लिए, श्री एस.आर. हरनोट शिमला को साहित्य क्षेत्र के लिए, श्री पंकज भार्गव इंडिया टी.वी./आई.बी.एन. 7 को इलैक्ट्रानिक मीडिया क्षेत्र के लिए श्री आदित्य कांत शर्मा संवाददाता स्टेटमैंन चण्डीगढ़ को प्रिण्ट मीडिया क्षेत्र के लिए, श्री नेम चन्द ठाकुर अर्की सोलन को पुरोहित चन्द्र शेखर वेवस लोक साहित्य राष्ट्रीय पुरस्कार, श्री रामदेव कपूर पूर्व सेवानिवृत डी.पी.आर.ओ. लाहौल को चॉद कुल्लवी लाल चन्द प्रार्थी पहाड़ी कला संस्कृति राष्ट्रीय पुरस्कार, श्री यादव किशोर गौतम नालागढ सोलऩ व श्री वीरेन्द्र वीर ज्वालामुखी हि0प्र0 को ठाकुर मौलू राम पहाड़ी भाषा साहित्य राष्ट्रीय पुरस्कार व सतपाल भटनागर कुल्लू व श्री सुदर्शन वशिष्ठ शिमला को लाईफ टाईम अचीवमैंट राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन सभी विभूतियों को 21 अप्रैल सुबह 11ः00 बजे सम्मानित किया जाएगा।
इस अर्तराष्ट्रीय/राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में पुरोहित चन्द्रशेखर वेवस की स्मृति में 19 अप्रैल सॉयकाल एक काव्य संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रतिष्ठित कविगण अपना-2 काव्य पाठ करेंगे और इस काव्य संध्या के लिए पूर्व नायव तहसीलदार व प्रसिद्व पहाड़ी गायक धर्मेन्द शर्मा मुख्य अतिथि रहेंगे। 21 अप्रैल की सॉयकाल में चॉद कुल्लवी लाल चन्द प्रार्थी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा जिसमें वतौर मुख्य अतिथि श्रीमती चारू प्रार्थी होगीं तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सोनम पूर्व कस्टम अधिकारी उपस्थित रहेंगें। इन सभी विभिन्न कार्यक्रमों की अध्यक्षता ठाकुर सत्य प्रकाश अध्यक्ष भुट्टिको एंव पूर्व वागवानी मंत्री द्वारा की जाएगी।





