Search
Close this search box.

कंगना रनौत ने 1 लाख रुपये का बिजली बिल आने पर कांग्रेस को दोषी ठहराया

हिमाचल अपडेट,मंडी लोकसभा से सांसद कंगना रनौत इन दिनों राजनीति में काफी सक्रिय हैं। कंगना रनौत मंडी लोकसभा में बल्ह विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थी और उन्होंने बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गाँधी से कहा कि वह मनाली वाले घर में रहती भी नहीं हैं, फिर भी इतनी बड़ी राशि का बिजली बिल आना बहुत ही अजीब है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “ये लोग समोसे की जांच कर रहे हैं, जबकि प्रदेश कर्ज में डूबा हुआ है।” कंगना ने कहा कि इतना बड़ा बिजली बिल आने के बावजूद सरकार समोसे के मामलों में समय बर्बाद कर रही है इस पर उन्होंने प्रदेश सरकार पर कड़ा हमला बोला और कांग्रेस को निशाने पर लिया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज