Search
Close this search box.

डीसी कुल्लू ने किया मनाली के कलाथ में प्राकृतिक गर्म पानी के झरनों के विकास का स्थल निरीक्षण

कुल्लू अपडेट,उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने गुरुवार को कलाथ में प्राकृतिक गर्म पानी के झरनों के विकास का स्थल निरीक्षण किया।
मनाली विंटर कार्निवल के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा “प्राकृतिक गर्म पानी के झरनों के विकास – कलाथ” के संबंध में की गई घोषणा के बाद, उपायुक्त कुल्लू तोरुल रवीश ने कलाथ में प्राकृतिक गर्म पानी के झरनों के विकास का स्थल निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य परियोजना की प्रगति का आकलन करना और प्रस्तावित समय सीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करना था।
इस दौरान उपायुक्त ने डीटीडीओ सुनैना, एसीएफ कुल्लू, ग्राम पंचायत सदस्यों और अन्य स्थानीय हितधारकों के साथ भी परियोजना के बेहतर क्रियान्वयन के सम्बन्ध में सुझाव पर भी चर्चा की ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज