Search
Close this search box.

भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर निर्माणाधीन हैंगर के कार्य में तेजी लाई जाए,ताकि कैडेट्स प्रशिक्षण सुविधा हो उपलब्ध

कुल्लू अपडेट,भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर निर्माणाधीन हैंगर के कार्य में तेजी लाई जाए और शीघ्र पूरा कार्य किया जाए। यह निर्देश उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर निर्माणाधीन एनसीसी हैंगर के कार्य की प्रगति को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाकी बचे हुए सिविल कार्य को पूर्ण किया जाए ताकि जिले के एनसीसी एयर विंग के कैडेट्स को यहीं एयरक्राफ्ट के प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध हो सके।
उन्होंने लोक निर्माण के इलेक्ट्रिक विंग के अधिकारियों को शेष बचे कार्य का शीघ्र टेंडर कर कार्य आरंभ करने को कहा।
उपायुक्त ने कहा कि भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर हैंगर के बन जाने से जिले के एनसीसी विंग के कैडेट्स यहां पर ही माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट उड़ाने की प्रशिक्षण सुविधा मिल सकेगी। अभी एनसीसी एयर विंग कैडेट्स को एयरक्राफ्ट प्रशिक्षण के लिए प्रदेश से बाहर जाना पड़ता है। जिसके कारण कई कैडेट्स प्रदेश से बाहर प्रशिक्षण लेने के लिए जाने में असमर्थ होते हैं।
इस अवसर पर एनसीसी के विंग कमांडर कुणाल शर्मा, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के भुंतर स्थित अधिकारियों के अलावा, एसी टू डीसी शशि पाल नेगी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज