हिमाचल अपडेट,हिमाचल प्रदेश को बच्चों के लिए उच्चतम आधार नामांकन दर प्राप्त करने और आधार आधारित प्रमाणीकरण के लिए तकनीकी विशेषज्ञता को बढ़ावा देने में देश में अग्रणी स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया है।आज मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी) गोकुल बुटेल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ये पुरस्कार प्रस्तुत किए।राज्य ने पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के बीच 64 प्रतिशत की प्रभावशाली आधार कवरेज की उपलब्धि हासिल की है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है।इस अवसर पर सचिव (मुख्यमंत्री) राकेश कंवर, सचिव, डिजिटल टैक्नोलॉजीज़ एंड गवर्नेंस राखिल काहलों, डिजिटल टैक्नोलॉजीज़ एंड गवर्नेंस विभाग के निदेशक डॉ. निपुण जिंदल, अतिरिक्त निदेशक राजीव शर्मा और संयुक्त निदेशक अनिल सेमवाल उपस्थित रहे।


Author: Kullu Update
Post Views: 396



