Search
Close this search box.

कांग्रेस और करप्शन दोनों एक-दूसरे के पर्यायवाची -पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल अपडेट,पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस और करप्शन दोनों एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं। यह बात वीरवार को मंडी में प्रैस वार्ता में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि हिम केयर योजना से गरीबों का उपचार नहीं हो रहा है, जिसके चलते लोग गहने बेचकर अपना इलाज करवा रहे हैं जबकि प्रदेश सरकार नैशनल हैराल्ड जैसी कांग्रेस और नेहरू परिवार की अखबार को करोड़ों रुपए के विज्ञापन दे रही है। पूर्व सीएम जयराम ने कहा कि बीते 2 वर्षों में नैशनल हैराल्ड और नवजीवन अखबार को 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि नियमों को ताक पर रखकर दी गई है। यही नहीं, एक दिन में 2-2 बार अदायगी की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि नैशनल हैराल्ड हमारा अखबार है, हम चाहे जितना विज्ञापन दे सकते हैं।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि भारत का अग्रदूत माने जाने वाला यह अखबार नेहरू परिवार और कांग्रेस की अगुवाई में भ्रष्टाचार का अग्रदूत बनकर रह गया है।और वही इस अवसर पर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, द्रंग विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रणवीर सिंह और मीडिया प्रभारी राकेश वालिया उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज