कुल्लू अपडेट,नगर पंचायत भुतर वार्ड न.6 के दुकानदार 2023 में आई प्राकृतिक आपदा से टूटे रास्ते को स्वयं बनाने को मजबूर हैं। वार्ड न. 6 की जनता का कहना है कि प्राकृतिक आपदा से पुराने पुल वाला रास्ता टूट गया था जिसे संवांधित विभाग अभी तक नहीं बना पाया है। जिसके कारण दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। दो वर्षों से दुकानदार मंदी की मार झेल रहे हैं और जेब से दुकानों का किराया भर रहे हैं। इस रास्ते को टूटे हुए लगभग दो साल होने जा रहे हैं लेकिन कोई दुकानदारों का दर्द नहीं समझ पाया। अब मजबूर होकर दुकानदार स्वयं रास्ता बनाएंगे इसको लेकर लोग एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला से मिले और रास्ते को बनाने की परमिशन मांगी। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने भी इस पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय दुकानदार शेर सिंह, संजय,नैना, सोनिया आदि का कहना हैं कि इस मार्किट के सभी दुकानदारो को व्यपार में काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।यही नहीं लोगो को आने जाने में बहुत दिक्कत होती है और स्कूल जाने वाले बच्चो को भी काफी परेशानी झेलाना पड़ रही है । इस वार्ड में लगभग 20 से अधिक दुकानदार है जो दुकानों से ही अपनी आजीविका कमाते है रास्ता बंद होने के कारण दुकानदारों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आजीविका को बचाने के लिए अब स्वयं ही जेब से पैसा लगाकर भुतर के दुकानदार रास्ता बनाने को मजबूर हैं। वहीं एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला का कहना है कि यह मामला हमारे ध्यान में है शीघ्र ही इस पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।





