हिमाचल अपडेट,हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मध्य कमान, लखनऊ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता के साथ बैठक की अध्यक्षता की।प्रदेश सरकार किन्नौर जिले से शिपकी-ला के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने का मामला केंद्र सरकार के समक्ष रखेगी।राज्य सरकार केंद्र सरकार से सिक्किम, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश की तर्ज पर हिमाचल स्काउट बटालियन की स्थापना करने का आग्रह करेगी, जिसमें राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के स्थानीय लोगों के लिए विशेष कोटा होगा।इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी , प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान जी, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत , प्रधान सचिव देवेश कुमार , निदेशक पर्यटन विवेक भाटिया , निदेशक सूचना एवं जन संपर्क राजीव कुमार , लेफ्टिनेंट जनरल डी.जी. मिश्रा, ब्रिगेडियर आर.एस. चंदेल ,ब्रिगेडियर अनुराग पांडे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।





