Search
Close this search box.

फिल्म जाट की सफलता सनी देओल खुश,मनाली में बिता रहे सुकून के पल,फैंस का दिल से किया शुक्रिया

  • कुल्लू अपडेट,रणवीर सिंह की फिल्म में भले ही ये गाना फिल्माया गया हो कि ‘अपना टाइम आएगा’, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर तो 90 के दशक के मशहूर अभिनेता सनी देओल का टाइम आ चुका है। बॉलीवुड स्टार सनी देओल की पिछले सप्ताह रिलीज फिल्म जाट ने सिनेमाघरों में बम्पर कमाई कर रही है और जमीनी किरदार, डायलॉग्स और दमदार एक्शन से सजी इस फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म की सफलता से उत्साहित होकर निर्माता व अभिनेता सनी देओल मनाली पहुंचे और इसके अगले पार्ट जाट-2 के निर्माण की औपचारिक घोषणा कर दी। फिल्म की सफलता से गदगद सनी देओल इन दिनों हिमाचल के नैसर्गिक सौंदर्य से लबालब पर्यटन नगरी मनाली पहुंचे हुए हैं। मनाली के दशाल गांव के शांत वातावरण और देवदार के घने जंगलों में टहलते हुए सनी ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस का दिल से शक्रिया कहा।
Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज