कुल्लू अपडेट,आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एचपीएसईबीएल और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।मुख्यमंत्री ने बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड को राज्य में बिजली क्षति का सही आकलन करने और बिजली चोरी रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरका एचपीएसईबीएल की कार्यप्रणाली को बेहतर तथा इसे और अधिक सुदृढ़ करने के लिए उद्देश्य से आगामी महीनों में टी-मेट्स और लाइनमैन के 2000 पद भरेगी।साथ ही, मुख्यमंत्री ने 450 मेगावाट क्षमता की शोंग-टोंग जल विद्युत परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को इस परियोजना को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड और ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।



Author: Kullu Update
Post Views: 381



