Search
Close this search box.

जिया पंचायत के फेटावन में चोरों ने 3 घरों में की सेंधमारी, उड़ाए नगदी व गहने

कुल्लू अपडेट, जिला कुल्लू के भुंतर के साथ सटी जिया पंचायत के फेटावन में चोरों ने 3 घरों में सेंध लगा दी। चोर घरों के दरवाजों और अलमारियों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और कैश चुरा ले गए।फेटावन निवासी विजय कुमार ने कहा है कि वह और उनके घरवाले घर से सुबह अपने कार्य से निकल गए। और दिन को घर पर कोई नहीं था। और शाम को जब करीब घर पहुंचे तो घर के एक कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे की अलमारी भी खुली हुई थीऔर उसका लॉकर टूटा था और उसमें रखे मंगलसूत्र, टीक और चांदी की पायल व 6,000 रुपए की नगदी गायब थी ।चोरी हुए गहनों और कैश की कुल कीमत 80,000 रुपए है। और वहीं बाद में उन्हें पता चला कि उनके पड़ोसी विजय कुमार और मीना देवी के घर में भी चोरी हुई है।वहीं विजय कुमार ने बताया की घर में चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से 20,000 रुपए कैश और सोने की गऊ चोरी कर कर ली।और वहीं इसी तरह मीना देवी के घर से सोने की नथ टीक एक तीली और चांदी की पायलें ले गए जिनकी कीमत लगभग 90,000 रुपए है। और वहीं विजय का कहना है कि उनके व पड़ोसियों के घरों में हुए चोरी एक ही गैंग ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं इस मामले में ग्राम पंचायत जिया के प्रधान संजीव पंडित ने कहा उन्हें इस चोरी की घटना के बारे में पता चला है और पुलिस भी इस मामले में गहनता छानबीन से कर रही है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज