कुल्लू अपडेट,आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कुल्लू द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कुल्लू द्वारा उपायुक्त कार्यालय के बाहर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। हाल ही में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ विद्यार्थी परिषद ने रोष व्यक्त किया।अभाविप जिला संयोजक सारांश ने बताया 27 से ज्यादा लोगों पर लगातार गोलियां बरसाई गई।
जिला संयोजक सारांश ने कहा इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगनी चाहिए। इस गतिविधि के कारण देश भर के युवाओं में अलग रोष पैदा हो चुकी है।इस प्रकार की मानसिकता रखने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।



Author: Kullu Update
Post Views: 480



