Search
Close this search box.

मिल्कफेड द्वारा मंडी, कुल्लू और शिमला जिलों में 120 स्वचालित और 32 डिजिटल दूध संग्रहण इकाइयां स्थापित-सीएम सुक्खू

हिमाचल अपडेट,मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कृषि, बागवानी व अन्य संबद्ध विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की।उन्होंने कहा की इस वित्त वर्ष के दौरान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार 2 हजार करोड़ रुपये व्यय करेगी।प्रदेश सरकार द्वारा हिम गंगा योजना को प्रथम चरण में पायलट आधार पर हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में आरम्भ किया गया है। मिल्कफेड द्वारा मंडी, कुल्लू और शिमला जिलों में 120 स्वचालित और 32 डिजिटल दूध संग्रहण इकाइयां स्थापित की गई हैं।इस अवसर पर कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार , बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी , विधायक आशीष बुटेल , मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर जी, सचिव पशुपालन रितेश चौहान , मिल्कफेड के प्रबन्ध निदेशक विकास सूद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज